दोस्तों, आजकल हर कोई चाहता है कि महंगे प्रोडक्ट्स जैसे मोबाइल, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या टीवी बिना ज्यादा बोझ डाले खरीदे जा सकें। ऐसे में EMI पर शॉपिंग सबसे आसान तरीका है। और जब बात EMI की आती है तो Bajaj Finserv EMI Card का नाम सबसे ऊपर आता है, इसे Bajaj Finserv Insta EMI Card कार्ड भी कहते हैं।

अब सवाल ये है – क्या ये कार्ड फ्री में भी मिल सकता है? और अगर हाँ, तो कैसे Apply करें? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
Bajaj EMI Card क्या है?
Bajaj EMI Card एक डिजिटल कार्ड है, जो आपको नो-कॉस्ट EMI (बिना ब्याज वाली EMI) पर चीजें खरीदने की सुविधा देता है।
👉 इसकी मदद से आप मोबाइल, लैपटॉप, AC, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और यहां तक कि ऑनलाइन शॉपिंग (Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म) पर भी EMI में खरीदारी कर सकते हैं।
इस कार्ड के साथ आपको ₹10,000 से ₹2,00,000 तक की प्री-अप्रूव्ड लिमिट मिलती है, जिससे आप आराम से अपनी जरूरत के सामान ले सकते हैं।
Bajaj EMI Card लेने के फायदे
- नो-कॉस्ट EMI: प्रोडक्ट पर बिना ब्याज वाली EMI मिलती है।
- बड़ी लिमिट: ₹2 लाख तक की शॉपिंग लिमिट मिल सकती है।
- 100% डिजिटल कार्ड: कोई पेपरवर्क नहीं, सब कुछ ऑनलाइन।
- यह कार्ड 1.5 लाख से अधिक साझेदार स्टोर्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लोन जल्दी बंद करने पर कोई चार्ज नहीं: अगर आप EMI समय से पहले खत्म करना चाहें तो भी कोई जुर्माना नहीं।
क्या Bajaj EMI Card Free में मिलता है?
जी हां ✅, कई बार Bajaj Finserv ये कार्ड बिल्कुल फ्री में ऑफर करता है। हालांकि सामान्य तौर पर इसके लिए ₹500 से ₹600 तक का जॉइनिंग चार्ज लगता है।
लेकिन आप कुछ तरीकों से इसे फ्री में हासिल कर सकते हैं 👇
1. Partner Store से शॉपिंग करते समय
अगर आप Reliance Digital, Vijay Sales, Croma या किसी Bajaj Partner Store से EMI पर सामान खरीदते हैं, तो आपको अक्सर EMI Card फ्री में मिल जाता है।
2. फेस्टिव ऑफर्स पर
दिवाली, होली, न्यू ईयर, इंडिपेंडेंस डे जैसे मौके पर Bajaj Finserv खास ऑफर्स लाता है। उस समय कार्ड बिना चार्ज के दिया जाता है।
3. Online Apply करते समय Promo Codes
कभी-कभी Bajaj की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर प्रमो कोड चलते हैं, जिससे जॉइनिंग फीस माफ हो जाती है।
4. पुराने Bajaj Customers
अगर आपने पहले Bajaj से कोई लोन लिया है या EMI पर प्रोडक्ट खरीदा है, तो आपको “Pre-Approved Free EMI Card Offer” मिल सकता है।
Bajaj EMI Card Free में Apply करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
दोस्तों, अब जानते हैं कि इस कार्ड के लिए फ्री में अप्लाई कैसे करना है।
Step1 : अपनी Eligibility चेक करें
- उम्र 21 से 60 साल होनी चाहिए।
- PAN Card और Aadhaar Card होना ज़रूरी है।
- आपका CIBIL Score कम से कम 700 होना चाहिए।
- रेगुलर इनकम (Salary/Business) होनी चाहिए।
#Step 2: Bajaj Finserv App/Website पर जाएं
- Google Play Store से Bajaj Finserv App डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
- EMI Network Card सेक्शन में जाकर “Apply Now“ बटन पर क्लिक करें।
Step 3: KYC पूरी करें
- Aadhaar और PAN Card से e-KYC करना होगा।
- अगर आप ऑफलाइन स्टोर से ले रहे हैं तो वहीं KYC कर सकते हैं।
#Step 4: Offer चेक करें
- यदि यह आपके लिए फ्री ऑफ़र है, तो कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।
- अगर Offer नहीं है, तो ₹500-700 की फीस दिखेगी।
Step 5: Card Activation
- KYC पूरी होते ही आपका EMI Card तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा।
- अब आप App से कार्ड देख सकते हैं और EMI पर शॉपिंग शुरू कर सकते हैं।
Free में EMI Card लेने के लिए खास Tips
- फेस्टिव सीजन का इंतजार करें – तब ऑफर्स पक्के मिलते हैं।
- Partner Stores से खरीदारी करें – अक्सर कार्ड वहीं फ्री में मिल जाता है।
- पुराने Bajaj Customer बनें – एक बार EMI पर शॉपिंग करने के बाद आपके अकाउंट में Free Offer आने के चांस बढ़ जाते हैं।
- Promo Codes पर नजर रखें – Bajaj App/Website पर टाइम-टू-टाइम कोड आते रहते हैं।
Bajaj Finserv Insta EMI Card बनाम Credit Card :कौन सा ले?
आजकल EMI पर जरुरी वस्तुवें लेना बहुत आसान हो गया है, और इसके लिए लोग आमतौर पर क्रेडिट कार्ड या Bajaj Finserv Insta EMI Card का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमे से कौन सा कार्ड ले कौन न ले इसमें लोगों को बड़ी confusion रहती है। तो इस छोटी सी टेबल से समझते है आपके लिए कौन सा कार्ड लेना बेस्ट है ।
| तुलना का पॉइंट | Bajaj Finserv Insta EMI Card | Credit Card |
|---|---|---|
| 1. उपयोग | सिर्फ नो-कॉस्ट EMI शॉपिंग के लिए | हर तरह का खर्च – शॉपिंग, बिल, कैश, ट्रैवल |
| 2. लिमिट | ₹10,000 से ₹2,00,000 तक | इनकम और CIBIL स्कोर पर निर्भर |
| 3. ब्याज | EMI पर ब्याज नहीं (नो-कॉस्ट EMI) | EMI पर ब्याज और प्रोसेसिंग चार्ज लग सकता है |
| 4. फीस | एक बार का जॉइनिंग चार्ज (ऑफर में फ्री भी) | सालाना फीस और लेट पेमेंट चार्ज |
| 5. कहाँ उपयोग कर सकते हैं | 1.5 लाख+ पार्टनर स्टोर और Amazon/Flipkart | लगभग हर जगह – ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| 6. पेमेंट लचीलापन | सिर्फ EMI में पेमेंट | फुल पेमेंट, मिनिमम पेमेंट या EMI ऑप्शन |
| 7. रिवॉर्ड्स/कैशबैक | उपलब्ध नहीं | कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स, डिस्काउंट्स |
| 8. सबसे अच्छा किसके लिए | EMI पर प्रोडक्ट लेने वालों के लिए | हर तरह का खर्च + रिवॉर्ड चाहने वालों के लिए |
| 9.बिल भुगतान | EMI कार्ड में आपको हर महीने बिल नहीं आता | खर्च के 1 महीने बाद बिल आता है |
NOTE: 👉 अब साफ है – अगर आपका मकसद सिर्फ EMI में सामान खरीदना है तो Insta EMI Card बेस्ट है।
यदि आप सभी तरह की पेमेंट सुविधाओं, रिवॉर्ड्स और कैशबैक का लाभ लेना चाहते हैं, तो Credit Card आपके लिए सही विकल्प है।
निष्कर्ष
दोस्तों, Bajaj EMI Card उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो महंगे प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं लेकिन एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते। इसके जरिए आप आसानी से EMI पर शॉपिंग कर सकते हैं।
यदि आप सही समय पर आवेदन करें – जैसे त्योहारों के ऑफर्स या पार्टनर स्टोर्स पर शॉपिंग के दौरान – तो यह कार्ड आपको बिल्कुल मुफ्त में मिल सकता है।
अगली बार जब आप नया मोबाइल या टीवी लेने का प्लान करें, तो इस EMI Card को जरूर चेक करें। हो सकता है आपको यह बिना किसी भुगतान के मिल जाए।
धन्यवाद!