Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च जान लो AI की ताकत

हर साल स्मार्टफोन मार्केट में कई नए मॉडल लॉन्च होते हैं, लेकिन कुछ डिवाइसेज़ ऐसे होते हैं जिनके आने का इंतज़ार लोग महीनों पहले से करने लगते हैं। Google Pixel 10 स्मार्टफोन भी इस लाइन में पहले न.पे है। Google Pixel अपने यूज़र्स के लिए कैमरा क्वालिटी, साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स अच्छी बैटरी अच्छी डिस्प्ले उपलब्ध कराता है, Google अपने अनोखे फीचर्स की ही वजह से आज पूरी दुनिया में टॉप ब्रांड में गिना जाता है,

Google अपनी स्मार्टफोन Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जो परफॉर्मेंस डिज़ाइन, कैमरा और कई बड़े बदलाव लाने वाली है। Tensor G5 चिपसेट, स्मार्ट AI फीचर्स और बैटरी परफॉर्मेंस में सुधार के साथ, Pixel 10 सीरीज 2025 में लॉन्च होने वाले सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले फोन्स में शामिल हो सकती है।

Google Pixel 10

इस लेख के माध्यम से हम आपको Google Pixel 10 के बारे में हर वो बात करेंगे जो आप जानना चाहते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

Google अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में ये मॉडल आएंगे –

  • Pixel 10
  • Pixel 10 Pro
  • Pixel 10 Pro XL
  • Pixel 10 Pro Fold (फोल्ड होने वाला मॉडल)
Google Pixel 10

इनमें Google का नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो पहले से ज्यादा तेज़ चलेगा, कम बैटरी खपत करेगा और कम गर्म होगा।

2. डिज़ाइन और कलर

Pixel 10 में पहले जैसा सिग्नेचर कैमरा बार डिज़ाइन बरकरार रखा गया है, लेकिन इस बार किनारों को हल्का चौकोर रूप दिया गया है ताकि फोन हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक महसूस हो और ग्रिप भी मजबूत बने।

नए कलर भी देखने को मिलेंगे, जैसे –

  • Obsidian (ब्लैक)
  • Indigo (नीला)
  • Frost (सफेद)
  • Lemongrass (हल्का पीला-हरा)

3. डिस्प्ले

Pixel 10 – 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
Pixel 10 Pro XL – 6.8 इंच का “Super Actua” डिस्प्ले, ज्यादा ब्राइट (3000 निट्स तक)
Pixel 10 Pro Fold – बाहर 6.4 इंच और अंदर खुलने पर 8 इंच का बड़ा OLED स्क्रीन

ये स्क्रीन धूप में भी साफ दिखेंगे और स्क्रॉलिंग बहुत स्मूद होगी, आखिर ये गूगल के प्रोडक्ट हैं तो डिस्पले क्वालिटी दमदार होना लाजमी है।

4. बैटरी और चार्जिंग

जी हां battery के मामले में गूगल ने अच्छा काम किया है कॉम्पैक्ट फोन में 5000 mAh battery देना बड़ी बात है ये बैटरी Oled display के साथ खूब चलती है आपको बैटरी के मामले में कोई शिकायत नहीं होगी।

  1. Pixel 10 – 4970 mAh बैटरी
  2. Pixel 10 Pro XL – 5200 mAh
  3. Pixel 10 Pro Fold – 5015 mAh

इनमें वायरलेस चार्जिंग का नया Qi2 सपोर्ट है, जिससे वायरलेस चार्जिंग पहले से तेज़ होगी। Fold मॉडल में 15W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

5. कैमरा

Google हमेशा कैमरा के लिए मशहूर रहा है, और Pixel 10 सीरीज में कैमरा और भी दमदार है।

Pixel 10 –

पहली बार ट्रिपल कैमरा (मुख्य + अल्ट्रावाइड + टेलीफोटो लेंस) और 5x ऑप्टिकल ज़ूम

Pixel 10 Pro XL –

50MP मेन, 48MP अल्ट्रावाइड, 48MP टेलीफोटो (100x डिजिटल ज़ूम)

Pixel 10 Pro Fold –

48MP मुख्य, 10.5MP अल्ट्रावाइड, 10.8MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल ज़ूम)

6. AI फीचर्स

Pixel 10 सीरीज में नए AI टूल्स मिलेंगे, जैसे –

Speak-to-Tweak – बोलकर फोटो एडिट करना

Camera Coach – फोटो क्लिक करते समय गाइडेंस

जनरेटिव वीडियो एडिटिंग – वीडियो को AI से एडिट करना

Pixel Sense Assistant – आपके फोन के इस्तेमाल को समझकर सुझाव देना

7. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

नया Tensor G5 प्रोसेसर 3nm तकनीक से बना है। ये G4 से 25–36% तेज़ है और बैटरी की खपत कम करता है।

  • US में Pixel 10, Pro, Pro XL सिर्फ eSIM के साथ आ सकते हैं (कोई फिजिकल SIM स्लॉट नहीं)।
  • Fold मॉडल में फिजिकल SIM स्लॉट भी होगा।
  • स्टोरेज – Pro और Fold में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज, बेस मॉडल में 128GB से शुरू।

8. कीमत

अनुमानित कीमत:

Pixel 10 – $799 (लगभग ₹66,000)
Pixel 10 Pro XL – $899 (लगभग ₹74,000)
Pixel 10 Pro Fold – करीब $1999 (लगभग ₹1.65 लाख)

Note: फिलहाल Pixel 10 के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Pixel 9 Pro Fold इस समय करीब ₹42,000 तक की छूट के साथ उपलब्ध है।

अगर आपको गूगल का ही फोन लेना है गूगल lover हो और आपकी जेब भारी है तो अभी जाके buy कर लो ऐसे मौके बार– बार नहीं आते।

9. Samsung S25 से तुलना

  • Samsung S25 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो ज्यादा पावरफुल है, 
  • लेकिन Pixel 10 कैमरा और AI फीचर्स के मामले में उसे टक्कर दे सकता है। दोनों की कीमत लगभग बराबर होगी।

10. किसे खरीदना चाहिए?

अगर आप कैमरा और AI में बेस्ट चाहते हैं – Pixel 10 Pro या Pro XL सही रहेगा।

फोल्डेबल चाहने वालों के लिए – Pixel 10 Pro Fold, लेकिन ये महंगा है और अक्टूबर तक आएगा।

अगर तुरंत फोन चाहिए और डिस्काउंट अच्छा लग रहा है – Pixel 9 Pro Fold लेना सही रहेगा।

11. निष्कर्ष

Pixel 10 सीरीज में कैमरा क्वालिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिज़ाइन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेंगे। साथ ही, नया Tensor G5 चिप और स्मार्ट AI टूल्स इस डिवाइस को पहले से ज्यादा पावरफुल और इनोवेटिव बना दिया है।

धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top